पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम स्टेशन के पास पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णनगर पुलिस जिला की डीएसपी (डी एंड टी) के नेतृत्व में नवद्वीप थाना पुलिस ने रेलवे रिक्रिएशन मैदान के पास छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई बैगों से 54 किलो अवैध गांजा मिला, साथ ही एक स्कूटी और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने जालपाईगुड़ी और नवद्वीप की दो महिलाओं सहित चार लोगों — काशीनाथ पाल, गणेश मजूमदार, गौरी सरकार और

देवी राय को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, ये लोग स्टेशन क्षेत्र में संदेहास्पद रूप से घूम रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और गांजा बरामद किया। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कृष्णनगर एनडीपीएस अदालत में पेश किया गया, जहाँ पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की है।

