धनबाद में बीजेपी का धरना: चाईबासा HIV कांड पर स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

धनबाद में बीजेपी का धरना: चाईबासा HIV कांड पर स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा में मासूम बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने की भयावह घटना के विरोध में किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी को बर्खास्त करने और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री स्रवण राय, लोयाबाद मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश रवानी, श्री धनेश्वर महतो, भाजपा महिला नेत्री श्रीमती गीता सिंह और श्रीमती तारा देवी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए श्री दिनेश रवानी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और यह घटना सरकारी लापरवाही का नतीजा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *