भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पहली आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के लिए ₹51 करोड़ के इनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह इनाम टीम की मेहनत और देश के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन का

सम्मान है। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम को इस राशि का हिस्सा मिलेगा।

