अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, उत्तरी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र खोल्म के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 22 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर मापी गई।

झटके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

