कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से माफी मांगी है। इसकी वजह एक विज्ञापन था, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के पुराने भाषण का इस्तेमाल कर टैरिफ के खिलाफ संदेश दिया गया था। दक्षिण कोरिया के ग्यॉंगजू शहर में कार्नी ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति ट्रम्प से माफी मांगी है, क्योंकि वे नाराज हो गए थे।” उन्होंने आगे कहा कि जब वॉशिंगटन तैयार होगा, तब दोनों देशों के बीच व्यापारिक बातचीत दोबारा शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, यह विज्ञापन कनाडा के

ओंटारियो प्रांत की सरकार ने चलाया था, जिससे ट्रम्प गुस्से में आ गए। इसके बाद अमेरिका ने कनाडाई सामानों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने और व्यापारिक वार्ता रोकने की घोषणा की। अमेरिका ने पहले ही कनाडा पर 35% टैरिफ लगाया हुआ था, जो अब बढ़कर 45% हो गया है — भारत और ब्राजील के बाद यह सबसे अधिक दर है।

