
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को 5 नवंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 4 नवंबर 2025 को उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट होने वाला है। इस दिन न्यूयॉर्क सिटी में मेयर चुनाव, जबकि वर्जीनिया और न्यूजर्सी में गवर्नर और विधानसभा चुनाव होंगे। इन नतीजों से ट्रंप सरकार के प्रदर्शन पर जनता का मूड साफ होगा। पिछले एक साल में ट्रंप की नेट अप्रूवल रेटिंग 18% तक गिर चुकी है, जो ओबामा और बाइडेन दोनों के पहले साल की तुलना में कहीं कम है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह चुनाव तय करेगा कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा है या नहीं।

