दिल्ली की हवा फिर ‘बहुत खराब’, प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड l 

दिल्ली की हवा फिर ‘बहुत खराब’, प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड l 

जैसे-जैसे ठंड दस्तक दे रही है, राजधानी दिल्ली में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। बीते दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से बढ़कर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। 3 नवंबर की सुबह घनी धुंध और धीमी हवाओं के कारण प्रदूषक कण वातावरण में ठहर गए, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 366 दर्ज किया गया, जबकि वजीरपुर, बुराड़ी और अशोक विहार जैसे इलाकों में यह 400 के पार पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली का धुआं, वाहन उत्सर्जन और ठहरी हुई हवा प्रदूषण के मुख्य कारण बने हुए हैं। लगातार बिगड़ती हवा ने प्रशासन और लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *