नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रचते हुए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीत लिया। फाइनल में शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 246 रन पर ढेर हो गई।

कप्तान लौरा वोल्वार्ट का शतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका। यह सफर आसान नहीं था — शुरुआती दो जीतों के बाद भारत को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी, लेकिन बारिश और लाजवाब प्रदर्शन ने वापसी कराई। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराने के बाद भारत ने फाइनल में ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत का जश्न: हरमनप्रीत की टीम ने मैदान पर तिरंगा लहराया, जेमिमा रोड्रिग्स ने ट्रॉफी को चूमा और भारतीय बेटियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया।

