“भाजपा का पलायन तय, तेजस्वी देंगे रोजगार” – अखिलेश यादव | 

“भाजपा का पलायन तय, तेजस्वी देंगे रोजगार” – अखिलेश यादव | 

– दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार में पलायन की बात कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि आज राज्य में पलायन क्यों हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा की गलत नीतियों का नतीजा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है

और इस बार वह भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार में भाजपा का पलायन होगा और तेजस्वी यादव युवाओं को रोजगार देंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को झूठे वादे दिए, लेकिन अब जनता असली विकास चाहती है। दरभंगा में जनता का जोश देखकर उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव का फैसला कर चुकी है और अबकी बार भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *