
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप जीता। शेफाली वर्मा ने 87 रन और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। भारत ने 298 रन बनाए, जवाब में साउथ अफ्रीका 246 पर सिमट गई। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत बेटियों के अद्भुत कौशल और टीम वर्क का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

