प्रियंका गांधी का हमला — कांग्रेस ने बनाया भारत, BJP अतीत में उलझी | 

प्रियंका गांधी का हमला — कांग्रेस ने बनाया भारत, BJP अतीत में उलझी | 

बेगूसराय की जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता बार-बार अतीत की बातें करते हैं, जबकि कांग्रेस ने ही देश में असली विकास की नींव रखी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने कारखाने लगाए, IIT, IIM और AIIMS जैसी संस्थाएं बनाई — ये सब पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की सोच और दृष्टि का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं अतीत की सारी बातें गिनाने लगूं तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी, लेकिन हम अतीत में नहीं, वर्तमान और भविष्य की बात करते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *