समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में बीजेपी की “B टीम” काम करती है, लेकिन बिहार में तो इस बार “C टीम” और “P टीम” भी मैदान में उतर गई हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, “मुखबिर का साथी ख़ुफ़िया, पर डूबेगी दोनों की लुटिया।” उन्होंने

दावा किया कि जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है और अबकी बार बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी लोगों को बांटकर और फर्जी प्रचार से चुनाव जीतने की कोशिश करती है, लेकिन इस बार जनता मुद्दों पर वोट देगी, झूठ पर नहीं। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मैदान में उतरें।

