तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिर्जागुड़ा के पास एक टीजीएसआरटीसी बस को कंकड़ से भरे टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब टिप्पर गलत दिशा से आकर बस से भिड़ गया। टक्कर के बाद बस के अंदर कंकड़ भर गया। घायलों को पास के

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख जताया और घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं।

