
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन जोड़े। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति ने 5 विकेट झटके। मैच के बाद हरमनप्रीत का ट्रॉफी सेलिब्रेशन और मिताली राज का भावुक पल सोशल मीडिया पर छा गया। मिताली ने ट्रॉफी को गले से लगाया, तो टीम इंडिया ने मैदान पर खुशी से झूम उठी।

