महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा— “जीत गए! इंडिया वुमन क्रिकेट… वर्ल्ड चैंपियन।” कंगना

रनौत ने कहा— “हम हैं विश्व चैंपियन, जय हिंद।” सुनील शेट्टी ने इस पल को “हर भारतीय का गर्व” बताया, जबकि सनी देओल ने लिखा— “मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया।” अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल ने भी टीम को सलाम किया।

