अमूमन विद्युत आपूर्ति के बाधित होने पर आम लोग सीधे तौर पर विद्युत वितरण कंपनी के पदाधिकारी व कर्मियों पर अपना गुस्सा जाहिर करते है लेकिन पिछले दिनों मोथा तूफान की चपेट में भी विद्युत कर्मी ने जान हथेली पर रखकर काम किया।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों आए मोथा तूफान के कारण पूरी रात बारिश होती रही और शहर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही लेकिन इस भयंकर तूफान में भी विद्युत कर्मी बारिश में अपने कर्तव्य का पालन करते रहे। इस बाबत विद्युत कर्मी ने अपनी व्यथा को जाहिर किया।

