बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह ‘डबल इंजन’ की नहीं बल्कि ‘सिंगल इंजन’ की सरकार है, जहां सब कुछ केंद्र से चलता है। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं है और न ही उनका

कोई सम्मान बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिहार की जनता की समस्याओं को अनदेखा कर सिर्फ अपने राजनीतिक हित साधने में लगी है। प्रियंका गांधी ने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं जो सिर्फ सत्ता के लिए गठबंधन करते हैं, जनता की भलाई के लिए नहीं। उनके संबोधन के दौरान सभा स्थल पर भारी भीड़ जुटी और लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

