
YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लॉन्च किया है, जो कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी HD में कन्वर्ट कर देगा। कंपनी ने बताया कि यह AI-पावर्ड अपस्केलिंग फीचर 29 अक्टूबर से रोल आउट किया जा रहा है और जल्द ही यह सभी रीजन में उपलब्ध होगा। अब 1080 पिक्सल या इससे कम रेज़लूशन वाले वीडियो अपने आप HD में बदल जाएंगे। इतना ही नहीं, YouTube जल्द ही इसे 4K कन्वर्ज़न तक अपग्रेड करेगा, यानी अब लो-क्वालिटी वीडियो भी 4K में दिखेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए राहत की खबर है जो बजट फोन से वीडियो बनाते हैं। अब उन्हें महंगे कैमरे या iPhone की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, YouTube ने अपने थंबनेल फीचर को भी अपग्रेड किया है — अब यूजर्स 50MB तक के हाई-रेज़ थंबनेल अपलोड कर सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा सिर्फ 2MB थी। कंपनी का कहना है कि यह एआई फीचर न सिर्फ क्रिएटर्स बल्कि व्यूअर्स को भी बेहतर प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा, खासकर स्मार्ट टीवी पर YouTube देखने वालों को।

