5 नवंबर से बरमसिया ओवरब्रिज बंद, 20 दिसंबर तक चलेगा मरम्मती कार्य

5 नवंबर से बरमसिया ओवरब्रिज बंद, 20 दिसंबर तक चलेगा मरम्मती कार्य

धनबाद के बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मती कार्य आखिरकार शुरू होने जा रहा है। 5 नवंबर से यह काम प्रारंभ होगा और 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।मरम्मती को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन, रेलवे और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में धनबाद एसडीएम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।लंबे समय से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाते हुए 40 लाख रुपये रेलवे को आवंटित किए हैं। लगभग 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से यह मरम्मती कार्य पूरा किया जाएगा।मरम्मत में गार्डवाल की मजबूती, सड़क पुनर्प्रस्तुति और स्ट्रक्चरल सुदृढ़ीकरण शामिल है। रेलवे ने कार्य पूरा करने के लिए 45 दिन का समय मांगा है। डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि कार्य अवधि में पुल पूरी तरह बंद रहेगा ताकि काम सुरक्षित रूप से पूरा किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *