बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए वाले 10 हजार रुपए देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की कि “वो पैसा लो, लेकिन वोट मत दो, इन्हें वोट खरीदने मत दो।” उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में

पिछले 20 सालों से एनडीए की सरकार है, तो अब तक ये 10 हजार रुपए क्यों नहीं दिए गए? उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही जनता को लालच देने की कोशिश की जा रही है, जो सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।

