आचार संहिता के बीच युवक की चाकू से हत्या, आरोपी फरार – पुलिस जांच जारी

आचार संहिता के बीच युवक की चाकू से हत्या, आरोपी फरार – पुलिस जांच जारी

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव में आचार संहिता के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के ही दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया। घायल युवक को परिजनों ने रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मोहनिया रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान जमुरना गांव निवासी टिंकू खरवार के 18 वर्षीय पुत्र गोलू खरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चाकू मारने वाला युवक गांव के ही अशोक यादव का पुत्र संदीप यादव है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार होने के बाद ही विवाद के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *