सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत बीसीसीएल में 31 अक्टूबर को कोयला भवन में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक शासन जैसे मूल्यों पर संवाद को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का विषय रहा — “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी”। इसमें बीसीसीएल के विभिन्न विभागों के

अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे कि किस प्रकार सतर्कता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाकर संगठन को और पारदर्शी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन बीसीसीएल की सतर्कता विभाग द्वारा किया गया, जिसने प्रतिभागियों को नैतिक मूल्यों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।

