
देश में एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज से बदलाव किया गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कमी की है। नई दरें 1 नवंबर 2025 यानी आज से लागू हो चुकी हैं. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत ₹1590.50 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1595.50 थी। इस तरह ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल दरें यथावत हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में एलपीजी की कीमतों में हल्की गिरावट के चलते यह संशोधन किया गया है।

