शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कोर्ट के सामने मुख्य सड़क पर अचानक 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे भयानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। सौभाग्य से बगल में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल, आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। यह इलाका शहर का व्यस्ततम मार्ग है

जहां हर समय लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताते चलें कि यह घटना जहां हुई वहां नगर परिषद कार्यालय व अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यकाल भी मौजूद है। सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति काट दी गई एवं विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए थे।

