झारखंड के बोकारो जिले के 48 मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है, जिससे खाने-पीने की समस्या गंभीर हो गई है। इनमें 15 मजदूर चंद्रपुरा, पेटरवार और गोमिया प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। मजदूरों ने केंद्र और राज्य

सरकार से वतन वापसी और बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि, NewZ इंडिया 24 ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है और प्रशासन से मामले की जांच की अपील की है।

