
अमेरिका ट्रम्प सरकार के लेबर डिपार्टमेंट ने कई कंपनियों पर H-1B वीजा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। विभाग का कहना है कि इन कंपनियों ने कम सैलरी पर विदेशी कर्मचारियों को नौकरियां देकर अमेरिकी युवाओं का अवसर छीना। रिपोर्ट में राजनेताओं और नौकरशाहों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है, जिन्होंने इस गड़बड़ी को बढ़ावा दिया। आंकड़ों के मुताबिक, H-1B वीजा होल्डर्स में 72% भारतीय और 12% चीनी नागरिक हैं।

