
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद दिन में हल्की ठंड और रात में ठंडक बढ़ गई है। मौसम अब सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है।1 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर 2025 के दौरान रातें सामान्य से थोड़ी गर्म रह सकती हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में प्रदेश में कुल 65.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो दीर्घकालिक औसत 28.2 मिलीमीटर से करीब 131% अधिक है। इस दौरान सोनभद्र में सबसे ज्यादा 211.6 मिलीमीटर और वाराणसी में 210.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

