तंजानिया में बुधवार को हुए आम चुनाव के बाद हालात बिगड़ गए हैं। विपक्षी दलों ने दावा किया है कि हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान गई है, जबकि इंटरनेट बंद होने के कारण सही आंकड़ों की पुष्टि मुश्किल हो रही है। विभिन्न रिपोर्टों में 500 से 700 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है और अस्पतालों में शवों की भीड़ लगने की जानकारी सामने आई है। मुख्य

विपक्षी पार्टी चादेमा का कहना है कि सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। वहीं, सरकार ने हिंसा के पैमाने को कम दिखाने की कोशिश की है और देशभर में कर्फ्यू सख्ती से लागू किया गया है। इसके बावजूद कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जहां ज्यादातर युवा सड़कों पर उतरकर चुनाव को अवैध बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

