देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों की मार्केट वैल्यूएशन इस हफ्ते के कारोबार में ₹95,447 करोड़ बढ़ी है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप गेनर रही, जिसकी मार्केट कैप में ₹47,431 करोड़ की बढ़त दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹20.12 लाख करोड़ हो गया। वहीं, देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI की मार्केट वैल्यू में ₹30,092 करोड़ की बढ़त हुई,

जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर ₹8.65 लाख करोड़ पर पहुंच गया। मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू निवेशकों की सकारात्मक धारणा और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने शेयर बाजार में तेजी को सहारा दिया है।

