प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस साल राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है और इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर पीएम मोदी नवा रायपुर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वह राज्य में करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रहेंगे और छह

अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार और प्रशासन पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और पूरे नवा रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।

