अमेरिका के ओहायो राज्य स्थित राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर 24-25 अक्टूबर के बीच तीन कर्मचारियों की मौत रहस्य का विषय बन गई है। मृतक कर्मचारी मानव क्षमता और हथियार अनुसंधान जैसे गोपनीय विभागों से जुड़े थे। बेस का संबंध इतिहास में UFO और ‘रोजवेल घटना’ से जुड़े हैंगर 18 से बताया जाता है, जिसके चलते अब इस घटना को लेकर

साजिश की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि एयर फोर्स और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। एलियन और UFO से जुड़ी चर्चाओं के कारण यह मामला रहस्यमय बन गया है।

