कैटेगरी-5 के हरिकेन मेलिसा के टकराने के बाद जमैका में हालात गंभीर हैं। ब्लैक रिवर शहर में लोग कीचड़ और मलबे के बीच खाने-पीने का सामान तलाश रहे हैं। कई लोग टूटी दुकानों और सुपरमार्केट से पानी की बोतलें और जरूरी चीजें निकालने को मजबूर हैं। तूफान के बाद पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी की सप्लाई बंद है। सड़कों पर कीचड़,

पलटी नावें और बिखरे वाहन तबाही की तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि परिवारों का आपसी संपर्क भी टूट गया है।

