बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 2 नवंबर को पटना में भव्य रोड शो करेंगे। प्रशासन ने इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रोड शो के रूट पर 2,000 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। वहीं, ट्रैफिक रूट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि सुरक्षा और आवाजाही दोनों सुचारु रह सकें। अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी का रोड शो शाम 4 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होकर कदमकुआं, बारीपथ और बाकरगंज से होते हुए उद्योग

भवन तक पहुंचेगा। पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पटना पुलिस, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों को संयुक्त रूप से सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है।

