कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर NCERT की किताबों में बदलाव को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन पुस्तकों से गांधीजी, गोडसे, RSS और 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े विषय हटाए गए हैं, जो सच्चाई को दबाने की कोशिश है। खड़गे ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है और झूठ

को सच बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह नीति बताती है कि वह आने वाली पीढ़ियों को असल तथ्यों से दूर रखना चाहती है।

