दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, 3 नवंबर तक ‘बेहद खराब’ स्थिति की चेतावनी

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, 3 नवंबर तक ‘बेहद खराब’ स्थिति की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक में AQI 294 और ITO क्षेत्र में 270 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखा गया था — AQI पिछले दिन के 373 से घटकर 218 हो गया था। यह सुधार हल्की बारिश और हवा की गति बढ़ने के कारण हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 3 नवंबर तक दिल्ली की हवा फिर से “बेहद खराब” श्रेणी में पहुंच सकती है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ बढ़ गई हैं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए। पर्यावरण विशेषज्ञों ने नागरिकों को सुबह-शाम के समय बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल की सलाह दी है। प्रशासन ने भी हालात पर नजर रखते हुए जरूरत पड़ने पर आपात उपाय लागू करने की बात कही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *