
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 नवंबर, गुरुवार को भागलपुर पहुंचेंगे। वे यहां एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह रैली दूसरे चरण के चुनाव से पहले आयोजित की जा रही है, जिसमें वे भागलपुर और बांका जिले सहित आसपास के इलाकों के मतदाताओं को साधेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने पीएम मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री की इस रैली को एनडीए के लिए एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

