
मध्यप्रदेश के सतना में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद गणेश सिंह सुर्खियों में आ गए। कार्यक्रम में वे क्रेन के जरिए मंच पर चढ़ रहे थे, तभी मशीन अचानक फंस गई और झटका लगने से असंतुलन पैदा हो गया। इससे नाराज सांसद ने मौके पर ही क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने सांसद के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है।

