धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर विधायक जयराम महतो ने कड़ा रुख अपनाया है। आसनबनी 2 गांव के ग्रामीणों ने गोल पहाड़ी में चल रही माइनिंग पर शिकायत की, जिसमें बताया गया कि लगातार हो रही हेवी ब्लास्टिंग से घरों में दरारें पड़ रही हैं और लोग भय में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध हाइवा वाहनों के संचालन और सड़कों के टूटने की

भी शिकायत की। इस पर विधायक महतो ने कहा—“पूरा पहाड़ ही गायब कर दिया साहेब आपने।” उन्होंने डीएमओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

