कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों और बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। अब सभी सरकारी कार्यक्रमों में केवल पर्यावरण अनुकूल सामग्री से पानी परोसा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आदेश पहले भी जारी हुआ था, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही,

सभी सरकारी आयोजनों में ‘नंदिनी’ ब्रांड के डेयरी उत्पादों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि राज्य के स्थानीय डेयरी उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।

