UIDAI का बड़ा अपडेट, 1 नवंबर से ऑनलाइन होगा आधार कार्ड संशोधन

UIDAI का बड़ा अपडेट, 1 नवंबर से ऑनलाइन होगा आधार कार्ड संशोधन

1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड से जुड़ी कई सुविधाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए लंबी लाइनों या सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और ऑटो-वेरिफाइड बना दिया है। अब नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसे बदलाव आप घर बैठे ही कर सकेंगे। नया सिस्टम PAN, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी डाटाबेस से स्वतः जानकारी सत्यापित करेगा। नई फीस संरचना के अनुसार: नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट – ₹75 फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट – ₹125 5–7 व 15–17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट – फ्री ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त आधार रीप्रिंट – ₹40 होम एनरोलमेंट सर्विस – पहले व्यक्ति के लिए ₹700, प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए ₹350 इसके अलावा, UIDAI ने पैन-आधार लिंकिंग को 31 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य कर दिया है। इस तिथि के बाद लिंक न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन इनएक्टिव हो जाएगा। अब बैंकिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों में KYC प्रक्रिया भी आसान होगी। इसे Aadhaar OTP, वीडियो KYC या फेस-टू-फेस वेरिफिकेशन के जरिए पूरा किया जा सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *