बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से ‘एक और मौका’ देने की अपील की है। एक्स पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि केवल एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है। नीतीश ने 2005 की याद दिलाते हुए कहा कि तब बिहार की हालत खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला

सशक्तिकरण में बड़ा काम किया। उन्होंने कहा, “अब बिहारी होना गर्व की बात है।” नीतीश ने लोगों से एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आग्रह किया।

