प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार आत्मनिर्भर भारत अभियान की धुरी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि दुनिया की हर रसोई में खाने का ऐसा कोई पैकेट जरूर हो, जो ‘मेड इन बिहार’ हो। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में खेती, खाद्य प्रसंस्करण और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सरकार इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रही है ताकि

राज्य के युवाओं को रोजगार मिले और बिहार आत्मनिर्भर बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बिहार न केवल देश की जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने किसानों, उद्यमियों और युवाओं से अपील की कि वे इस सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

