गाज़ीपुर में आयोजित सभा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर करारा तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि “केवल नीतीश कुमार जी को चुनाव के लिए आगे रखा गया है, चुनाव के बाद भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। वह केवल चुनावी दूल्हा हैं, पद के लिए नहीं हैं।” अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव

जीतने के बाद अपने फायदे के हिसाब से नेताओं को किनारे कर देती है। उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय है भाजपा की सच्चाई पहचानने का। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

