
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। राहुल गांधी ने कहा कि “इंदिरा गांधी महिला थीं, लेकिन इस मर्द नरेंद्र मोदी से ज्यादा दम उनमें था। मोदी डरपोक हैं।” उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी अमेरिका से नहीं डरीं और न ही उनके आगे झुकीं, लेकिन आज मोदी सरकार अमेरिकी दबाव में काम कर रही है। राहुल ने चुनौती दी कि अगर नरेंद्र मोदी में हिम्मत है तो वे कहकर दिखाएं कि डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नहीं रुकवाया।’ राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है, जहां कांग्रेस समर्थक इसे मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल बता रहे हैं, वहीं भाजपा ने इसे देश के प्रधानमंत्री का अपमान करार दिया है।

