बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही यह खबर मिली, शिल्पा तुरंत अस्पताल पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिल्पा को दौड़ते हुए अस्पताल में दाखिल होते देखा जा सकता है। फैंस ने इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर सुनंदा शेट्टी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शिल्पा का अपनी मां से गहरा लगाव है — वह अक्सर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। बीते जून में उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन

की शुभकामनाएं देते हुए एक भावुक पोस्ट भी किया था। इस बीच, शिल्पा शेट्टी 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले को लेकर भी चर्चा में हैं। अदालत ने उनके विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, शिल्पा ने अपनी यात्रा योजना को फिलहाल टाल दिया है।

