
बिहार में आयोजित एक सभा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “अंबानी की शादी में नरेंद्र मोदी गए, लेकिन मैं नहीं गया, क्योंकि मोदी अडानी-अंबानी के औजार हैं।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आम जनता की नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन पूंजीपतियों के लिए नोटबंदी की, गलत GST लागू की, और 1 रुपए में बिहार व धारावी की जमीन दे दी। राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है, जबकि भाजपा ने इसे बेबुनियाद और भ्रामक बताया है।

