बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने दाऊद इब्राहिम को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ममता कहती नजर आ रही हैं कि “दाऊद इब्राहिम ने बम ब्लास्ट नहीं कराया था।” उनका कहना है कि दाऊद को बेवजह दोषी ठहराया गया है और

सच्चाई किसी ने सामने नहीं आने दी। ममता कुलकर्णी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कई यूज़र्स ने इसे देश विरोधी बताते हुए उनकी आलोचना की है, जबकि कुछ लोग इसे ध्यान खींचने की कोशिश मान रहे हैं। यह वीडियो reportedly एक दिन पुराना बताया जा रहा है।

