तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले– “बिना घूस दिए बिहार में कोई काम नहीं होता”

तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले– “बिना घूस दिए बिहार में कोई काम नहीं होता”

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं में फैले भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी में बिहार सबसे आगे है। तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा — क्या बिहार में बिना घूस दिए किसी थाना या ब्लॉक में कोई काम होता है? क्या दाखिल-खारिज की प्रक्रिया बिना रिश्वत के पूरी होती है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राशन योजना में कमीशनखोरी के कारण लोगों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिलता है। तेजस्वी यादव ने शराबबंदी और हर घर नल का जल योजना को भी फेल बताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं और CAG रिपोर्ट ने भी संस्थागत भ्रष्टाचार की पुष्टि की है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *