
बिहार के शेखपुरा में आयोजित सभा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “बिहार जैसे पहले शिक्षा का केंद्र था, वैसे आज भी शिक्षा का केंद्र बनना चाहिए।” राहुल गांधी ने कहा कि नालंदा में फिर से दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बननी चाहिए ताकि देश और दुनिया को यह संदेश मिले कि बिहार शिक्षा का गढ़ है। उन्होंने कहा कि जब बिहार शिक्षित होगा, तो देश और भी मजबूत बनेगा। राहुल ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और रोजगार को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाएं।

