सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवड़िया स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी पहुंचे और लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एकता परेड, महिला नेतृत्व में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारतीय वायुसेना का शानदार एयर शो आयोजित किया गया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान के कारण ही भारत एकजुट है। उन्होंने कहा, “मैं सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देता हूं।”

